जाने Shri Shiv Chalisa के 7 फायदे | Benefits of Shiv Chalisa | शिव चालीसा

Benefits of Shiv Chalisa :- ॐ नमः शिवाय! भगवान शिव को समर्पित इस मूल मंत्र से शायद ही कोई वंचित हो। इस संसार में देवों के देव महादेव की महिमा अमरंपार बताई जाती है। वे नीलकंठ है, जटाधारी है, महेश्वर है, अनादि, अनंत और प्रथम गुरु व योगी भी वे ही है। भूत, वर्तमान और भविष्य के ज्ञाता भगवान शिव के बिना इस संसार का संचालन असंभव सा प्रतीत होता है।

भगवान भोलेनाथ बहुत जल्द प्रसन्न होने वाले देवताओं में से एक माने जाते है। ऐसे में हमारे धर्म शास्त्रों में उन्हें प्रसन्न करने से बहुत से उपाय बताए गए है। उन्हीं उपायों में से एक, भगवान शिव को समर्पित शिव चालीसा (shiv chalisa) नित्य पाठ करना है। शिव चालीसा में 40 दोहे सम्मलित है, जिन्हें बहुत अधिक प्रभावशाली माना जाता है। कहा जाता है, जो भी व्यक्ति सच्चे मन से शिव चालीसा का पाठ करते है, न सिर्फ उनके सभी कार्य सिद्ध होते है, बल्कि भगवान शिव की कृपा भी उनपर सदा बनी रहती है। शिव चालीसा के नित्य पाठ करने के एक नहीं बहुत से लाभ है।

शिव चालीसा के लाभ | Benefits of Shiv Chalisa

1. भय से छुटकारा

शिव चालीसा (shiv chalisa) को सनातन धर्म में बहुत अधिक प्रभावशाली और चमत्कारी माना जाता है। भगवान शिव की आराधना से डर पर विजय प्राप्त करना बहुत आसान हो जाता है और सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव भी कम होने लगता है। यदि आपको भी किसी प्रकार का भय या नकारात्मक शक्तियों का खतरा है, तो आपको नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

2.मनवांछित जीवनसाथी की प्राप्ति

भगवान भोलेनाथ को वर के रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने अनेकों तप एवं प्रयास किये थे। ऐसे में माना जाता है कि जो भी महिलाएं सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा कर शिव चालीसा का पाठ करती है, उन्हें सुयोग्य और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जातक के जीवन चल रही विवाह संबंधित सभी बाधाएं भी दूर हो जाती है।

साई बाबा आरती हिंदी और मराठी में | Sai Baba ki Aarti Lyrics in Hindi | Sai baba Aarti Lyrics in Hindi, Marathi

3.रोग-दोष से मुक्ति

कहा जाता है, भगवान शिव का नाम लेने मात्र से गंभीर से गंभीर बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। शिव चालीसा के साथ ही महामृत्युंजय के जाप को भी भी बहुत अधिक शक्तिशाली माना जाता है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति नियमित रूप से श्री शिव चालीसा का पाठ करते है, वे हमेशा स्वास्थ्यवर्धक रहते है और किसी भी तरह गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं होते है।

4.चंद्र संबंधित दोषों से छुटकारा | Benefits of Shiv Chalisa

भगवान शिव के मस्तक पर चंद्र देव विद्यमान रहते है। इसलिए माना जाता है कि जिस भी जातक की कुंडली में चंद्र संबंधित दोष होते है, उन्हें भगवान शिव का पूजन करना चाहिए। सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित कर, शिव चालीसा का पाठ करने से, चंद्र दोष से संबंधित सभी प्रकार के दोषों से छुटकारा मिलता है।

5. मनोकामनाएं होती है सिद्ध

हिन्दू धर्म में भगवान भोलेनाथ को शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता के रूप में जाना जाता है। यदि भक्त के मन में कोई इच्छाएं है और काफी समय वह पूरी नहीं हो पा रही है, तो शिव चालीसा का पाठ भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बहुत प्रभावशाली उपाय साबित हो सकता है। शिव चालीसा का नियमित रूप से पाठ करने से न केवल मनोकामनाएं सिद्ध होती है बल्कि धन आगमन के मार्ग भी खुल जाते है।

6. मानसिक तनाव से छुटकारा

भगवान शिव को आदियोगी, यानि कि इस ब्रह्माण्ड में सर्वप्रथम योग की शुरुआत करने वाले भगवान शिव ही है। प्रातः जल्द उठकर ब्रह्म मुहूर्त में ॐ का उच्चारण कर, शिव चालीसा का पाठ करने से स्ट्रेस एवं मानसिक रोगों से जल्द छुटकारा मिलता है। ऐसे में यदि आपको भी अपने आस-पास किसी प्रकार की नकारात्मकता या तनाव महसूस हो रहा है, तो आप शिव चालीसा का पाठ कर सकते है।

7.आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव

हर दिन शिव चालीसा का पाठ करने से अकाल मृत्युं एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव होता है। भगवान शिव को त्रिकाल दर्शी माना जाता है। वे भूत, भविष्य एवं वर्तमान तीनों काल को देख सकते है। ऐसे में भोलेनाथ को समर्पित, शिव चालीसा का नियमित रूप से पाठ करने से, आकस्मिक दुर्घटनाओं से रक्षा मिलती है। इसके साथ ही अकाल मृत्युं का डर भी समाप्त हो जाता है।

महादेव को समर्पित शिव चालीसा में शामिल इन 40 छंदों में उनकी महिमा के बारे में वर्णन किया गया है। अटूट श्रद्धा, दृढ़ विश्वास व भक्तिभाव से किया गया, शिव चालीसा का यह पाठ, आपके जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने में रामबाण उपाय साबित हो सकता है। इस पाठ को बिना किसी जटिल विधि के बहुत आसानी से किया जाता सकता है। पुरुष एवं महिलाओं के साथ ही बच्चों और छात्र वर्ग के लोगों के लिए भी शिव चालीसा का यह पाठ बहुत अधिक लाभदायक माना गया है।

Leave a Comment